सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Criminal attacked police team, arrested

Sultanpur News: पुलिस टीम पर बदमाश ने किया हमला, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Criminal attacked police team, arrested
विज्ञापन
दोस्तपुर। गैंगवार सहित अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल गैंग लीडर गोसाईगंज के जासापारा निवासी शक्ति सिंह शाका ने शुक्रवार रात बेलवारे बाजार के पास पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गोली मिस होने से पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। उसके पास से अवैध असलहा व कारतूस मिला है।
Trending Videos


शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोस्तपुर थाने के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह व भवानी प्रसाद मिश्र बेलवारे बाजार के आगे एक स्कूल के सामने पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि मोतिगरपुर से एक बाइक पर दो युवक आ रहे हैं। इनके पास असलहा है। कुछ ही देर बाद मोतिगरपुर की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया। गोली मिस हो गई और दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। पुलिस के नजदीक पहुंचने से पहले बाइक स्टार्ट कर चालक मोतिगरपुर की ओर भाग निकला। वहीं, पीछे बैठा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोसाईगंज के जासापारा निवासी शक्ति सिंह उर्फ शाका के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास अवैध असलहा व कारतूस मिले। पूछताछ में शाका ने पुलिस को बताया कि बाइक चालक के बारे में उसे बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। वह रास्ते में लिफ्ट लेकर आया था।

दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक जगदीश सिंह की तहरीर पर शक्ति सिंह उर्फ शाका व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमले सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed