{"_id":"69ac6a1701429ac5c805f288","slug":"there-has-been-a-wait-for-a-cow-protection-law-for-78-years-but-there-is-no-justification-for-keeping-it-pending-swami-avimukteshwarananda-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-151579-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 साल से गो रक्षा कानून की आस, इसे लटकाए रखने का कोई औचित्य नहीं : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 साल से गो रक्षा कानून की आस, इसे लटकाए रखने का कोई औचित्य नहीं : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश की आजादी के साथ से ही गो रक्षा कानून का सपना दिखाया गया है। इस कानून को अब तक लागू नहीं किया जा सका है। इस कानून को लागू कराया जाना आवश्यक हो गया है। 78 वर्ष से प्रतीक्षित कानून को लटकाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। ये बातें शनिवार को कस्बे में वाराणसी से लखनऊ जाते समय उन्होंने कहीं।
कोतवाली के बगल मौजूद हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आम जनता की आवाज जनप्रतिनिधि सदन में नहीं उठा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हमारे समाज में कुछ ‘कालनेमि’ आ गए हैं। वही बात तो हम भी कह रहे हैं कि हिंदू धर्म के नाम पर हमें क्या दिया जा रहा है। इससे तो अच्छा वह लोग थे, जो खुद को हिंदू नहीं कहते थे। आज हमारे साथ ऐसे लोग मौजूद हैं, जो गायों के साथ दुलराते हुए फोटो खिंचाते हैं। वास्तव में वे गोमांस की बिक्री को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे लोगों का चेहरा उजागर हो जाना चाहिए।
इस मौके पर संदीप दुबे, आशीष नंदन शुक्ल, विद्याधर तिवारी, नितेश दुबे, दिनेश तिवारी, आचार्य चंद्रकेश मिश्र, आचार्य विपिन शुक्ल, जय शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। लोहरामऊ चौराहे पर योगेश तिवारी की अगुवाई में वरुण मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, मनोज शुक्ला सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।
पयागीपुर चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कटका क्लब सामाजिक संस्था ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र, बृजेंद्र मिश्र, विनय मिश्र, अमित, सत्यम चौरसिया, सचिन यादव, अखिलेश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Trending Videos