सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lucknow Commissionerate team secures first place in volleyball, claims the shield

Sultanpur News: वॉलीबॉल में कमिश्नरेट लखनऊ की टीम रही प्रथम, शील्ड पर जमाया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Commissionerate team secures first place in volleyball, claims the shield
पुलिस लाइन में प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अति​थि। स्रोत- पुलिस विभाग 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 27वीं अंतर जिलास्तरीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल और सेपक टकरा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। आयोजन सचिव पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अगुआई में तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी सुल्तानपुर पुलिस ने की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज सुनील कुमार रहे।

प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल नौ टीमों के कुल 115 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के वॉलीबॉल टीम में कमिश्नरेट लखनऊ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड अपने नाम की। लखीमपुर खीरी की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कर उप विजेता बनीं। अयोध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेपक टकरा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट लखनऊ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड अपने नाम कर लिया। सीतापुर की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सेपक टकरा प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कमिश्नरेट लखनऊ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड जीती। सुल्तानपुर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उप विजेता रही तथा बाराबंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में सर्वोत्तम खिलाड़ी आरक्षी शक्ति यादव कमिश्नरेट लखनऊ, तथा सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) में मुख्य आरक्षी आदित्य नेगी कमिश्नरेट लखनऊ व सेपक टकरा (महिला वर्ग) में सर्वोत्तम खिलाड़ी मुख्य आरक्षी रिंकी पटेल कमिश्नरेट लखनऊ रहीं है। इसके पहले जिला जज का पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed