सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mourning in Bijuri village due to the death of two youths in an accident

Sultanpur News: हादसे में दो युवकों की मौत से बिझुरी गांव में मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mourning in Bijuri village due to the death of two youths in an accident
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के बिझुरी गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद शुक्रवार को गांव में मातम पसरा रहा। निरंजन चौहान और सुनील कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रिश्तेदारों व ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
Trending Videos

बिझुरी गांव के सुनील कुमार (27) और बिझुरी चौहान का पुरवा निवासी निरंजन चौहान (34) दोनों बृहस्पतिवार देर शाम एक बाइक से बाजार जा रहे थे। बाइक निरंजन चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बिझुरी प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि सामने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा, तो चीख-पुकार मच गई। निरंजन की मौत से पत्नी रिशा चौहान, बेटी रागिनी (13), शालिनी (11) और बेटे आदित्य (9) का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, सुनील कुमार की पत्नी संगम बेसुध हो गई हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और 11 माह की उनकी एक बेटी कीर्ति भी है। दोनों युवक मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। देर शाम दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां अक्सर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed