{"_id":"69cc0f49062b1e50a409fa84","slug":"audience-grooves-to-cultural-performances-at-the-festival-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-153138-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
. अमर उजाला गांव महोत्सव में नृत्य करती अनन्या श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सशक्त नारियों से ही देश समृद्धि की राह पर अग्रसर हो रहा है। नारियां सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। यह बातें अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहीं। इस अवसर पर छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मुग्ध कर दिया।
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में अमर उजाला की ओर से तीन दिवसीय गांव महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह, नंदगांव ढाबा की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी कौशल, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह व कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
प्राथमिक विद्यालय करौंदिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा शाव्या सिंह के नृत्य की लोगों ने सराहा। स्पिन गर्ल अनन्या श्रीवास्तव के नृत्य पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दूबेपुर की छात्रा निधि ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने की शिक्षिका अनुपमा द्विवेदी के नेतृत्व में छात्रा आयुषी यादव, श्रेया शुक्ला, कशिश, आरुषि पांडेय व स्वरांजलि मिश्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
रामराजी सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश मौर्या, अंजली मौर्या, स्वेच्छा सोनकर, सौम्या मिश्रा व श्रुति मौर्या ने वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय काछा भिटौरा मोतिगरपुर की सहायक अध्यापक आभा गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मणिकर्णिका पर नाटक और स्वच्छता अभियान पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा अग्रिमा मालवीय व फारिया फातिमा ने नृत्य प्रस्तुत किया। मयूर ग्रुप की ओर से मार्केटिंग हेड आशू दुबे व अपना पशु आहार के एरिया सेल्स मैनेजर अभिज्ञान सिंह ने प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, एआरटीओ अलका शुक्ला, संतराम शुक्ल, संतोष मिश्र, राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, अंकुरण फाउंडेशन से डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता चौरसिया, पल्लवी तिवारी, डॉ. दीपा द्विवेदी, अंजना सिंह, रणवीर सिंह, राजितराम यादव, अजीत यादव, दीपेंद्र सिंह, देवेंद्र कविराज, हिमांशु मालवीय, गोपालजी सोनी, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, कांती सिंह, अरसला मसूद, संदीप सिंह, आलोक सागर, सचिन चोपड़ा, दीपक जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, राकेश यादव, तेजेंदर सिंह बग्गा, रणजीत सिंह सलूजा, शीलभद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
कार्यक्रम में इनका है सहयोग
कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार और उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी की भूमिका में हैं। इसके अलावा एस. राज ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, रतनदीप मोटर्स, वीके एंटरप्राइजेज, साईं इंटरप्राइजेज, रतनदीप एलएलपी, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर, ढाबा नंदगांव, सनबीम स्कूल, ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स, सुल्तानपुर क्रॉफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी एवं पंकज सिंह सहयोगी हैं।
-- -- -- -- -- --
आज होगा समापन
तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का बुधवार को समापन होगा। अंतिम दिन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पुलिस अधीक्षक आईपीएस ब्रजेश मिश्र व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उद्यमियों, किसानों और प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भदैंया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, कूरेभार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह और लंभुआ ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Trending Videos