सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Convict in Teenage Girl's Murder Sentenced to Life Imprisonment

Sultanpur News: किशोरी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Convict in Teenage Girl's Murder Sentenced to Life Imprisonment
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने किशोरी की हत्या समेत अन्य आरोपों से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में एक दिन पूर्व दोषी ठहराए गए आरोपी रमेश यादव की सजा पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी को हत्या के अपराध में सश्रम आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Trending Videos

अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) के पिता ने दो अक्तूबर 2016 को स्थानीय कोतवाली में एक गांव के रहने वाले आरोपी रमेश यादव के खिलाफ अपनी पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास व हत्या सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी रमेश को दोषी मानते हुए सोमवार को जेल भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने दोषी की सजा पर सुनवाई के लिए 31 मार्च की तिथि तय की थी। मामले में दोषी को जेल से तलब कर सजा सुनाई गई और उसे सजा काटने के लिए फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed