सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   With the mercury at 37 degrees, wheat harvesting and threshing gain momentum

Sultanpur News: पारा 37 डिग्री पर, गेहूं की कटाई-मड़ाई ने पकड़ी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
With the mercury at 37 degrees, wheat harvesting and threshing gain momentum
 कुड़वार के सरकौड़ा में गेहूं की मड़ाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को तेज धूप ने लोगों को तेज गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई।
Trending Videos

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान बढ़ते ही किसान गेहूं की कटाई-मड़ाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामलाल ने बताया कि धूप तेज हो गई है। इसलिए कटाई का काम तेजी से कर रहे हैं, जिससे फसल सुरक्षित घर पहुंच जाए। किसान शिवकुमार का कहना है सुबह और शाम के समय काम करना आसान है, दोपहर में गर्मी ज्यादा हो जाती है। किसान राजेश ने कहा कि मौसम साफ है तो मड़ाई में आसानी हो रही है। किसान सुरेश ने कहा कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो फसल जल्दी सूख जाएगी, जिससे काम में तेजी लानी पड़ेगी।

मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरी करें कटाई-मड़ाई
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए गेहूं की कटाई-मड़ाई जल्द पूरी करें। अचानक मौसम बदलाव से फसल को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed