सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cylinders Unavailable Even After Booking; Queues at Warehouses

Sultanpur News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, गोदामों पर कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cylinders Unavailable Even After Booking; Queues at Warehouses
कुड़वार कस्बे के निकट ​स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर लगी कतार। -संवाद
विज्ञापन
दूबेपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत एक बार फिर गहराने लगी है। बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि गोदामों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos

शहर के घासीगंज वार्ड स्थित रानीगंज मोहल्ले के गैस एजेंसी गोदाम पर मंगलवार को सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कैश काउंटर पर पर्ची कटवाने के बाद लोगों को तीन से चार घंटे तक कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद दोपहर तक कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी से उन्हें गोदाम भेज दिया जाता है, लेकिन वहां भी पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, शहर की दूसरी एजेंसियों पर लोड नहीं आने से समस्या और बढ़ गई है। एक एजेंसी संचालक के अनुसार 29 मार्च को प्लांट बंद था और 30 मार्च को केवल दो लोड ही आए। पुरानी बुकिंग वालों को ही सिलिंडर दिया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घरेलू सिलिंडरों का हो रहा कॉमर्शियल उपयोग
होटलों व रेस्टोरेंट में कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्ति महकमे के अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

लाइन में लगने के बाद भी नहीं आया नंबर
अन्नपूर्णा नगर निवासी तरुण दुबे ने बताया कि 27 मार्च को बुकिंग कराने के बाद उन्हें गोदाम भेजा गया। सुबह नौ बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया। जिला पूर्ति अधिकारी को फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो सका।

कंट्रोल रूम से मिला सिर्फ आश्वासन

हनुमानगंज के प्रिंस ने बताया कि 29 मार्च को बुकिंग के बाद गोदाम पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद कंट्रोल रूम से संपर्क हुआ, जहां से सिलिंडर मिलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला।

केवाईसी के बाद भी इंतजार

अमेठा निवासी हंसराज यादव ने बताया कि गोदाम पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई गई, लेकिन इसके बाद भी उन्हें लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।

होम डिलीवरी ठप, गोदाम पर भी निराशा

विवेक नगर के सुमित सिंह ने बताया कि 25 मार्च को बुकिंग के बाद भी पांच दिन तक होम डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरी में गोदाम पहुंचे तो यहां पर लंबी लाइन में लगकर अपना इंतजार करना पड़ रहा है।

डीएसी नंबर से मिलान के बाद वितरण

कुड़वार। स्थानीय कस्बा के निकट स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को सुबह से लंबी लाइन लगी रही। एजेंसी संचालक महेंद्र सिंह ने बताया कि केवाईसी के बाद डीएसी नंबर के आधार पर ही सिलिंडर वितरण किया जा रहा है।

आपूर्ति कम होने से बढ़ी दिक्कत
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्लांट से मांग के अनुरूप सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे यह स्थिति बनी है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से सिलिंडर देने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ता 9120098526 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed