{"_id":"6a5a795fe39f8abad5024207","slug":"navodaya-vidyalaya-to-receive-90-gas-cylinders-hostel-to-be-built-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-160756-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नवोदय विद्यालय को मिलेगा 90 गैस सिलिंडर, बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नवोदय विद्यालय को मिलेगा 90 गैस सिलिंडर, बनेगा छात्रावास
Sat, 18 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने करौंदीकला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार शाम को विद्यालय प्रबंधन समिति और सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडर का मासिक कोटा 28 से बढ़ाकर 90 कर दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कादीपुर को छात्रावास के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर से गुजर रही सड़क को पश्चिमी और उत्तरी बाउंड्रीवाल के किनारे स्थानांतरित करने पर सहमति दी गई। मुख्य सड़क से विद्यालय तक संपर्क मार्ग बनाने की भी सहमति बनी। विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति होगी। स्वास्थ्य शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए। शुद्ध पेयजल के लिए 50 हजार लीटर क्षमता का आरओ प्लांट स्थापित किया जाएगा। समिति सदस्यों ने खेलकूद गतिविधियों और स्मार्ट टीचिंग लैब के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने छात्र रुद्र जायसवाल सहित अन्य विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी किए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कादीपुर मंजुल मयंक, अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।