फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water vending machine facility to be available at the railway station

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा

Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Water vending machine facility to be available at the railway station
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही सस्ती दर पर शुद्ध आरओ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर चार वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मशीनें स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं और प्लेटफॉर्म पर उनका ढांचा भी तैयार हो गया है। स्थापना के बाद यात्रियों को महज आठ रुपये में एक लीटर शुद्ध आरओ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी रहती है। कई स्थानों पर लगी पानी की टोटियां खराब पड़ी हैं, जिससे यात्रियों को पानी भरने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ट्रेन रुकते ही यात्री पानी की तलाश में इधर-उधर दौड़ते हैं और कई बार मजबूरी में स्टॉल से महंगी बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर दो-दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीएमआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए प्लेटफॉर्म पर आवश्यक ढांचा तैयार कर दिया गया है। मशीनों की स्थापना जल्द पूरी कर ली जाएगी। इनके शुरू होते ही यात्रियों को मात्र आठ रुपये प्रति लीटर की दर से शुद्ध आरओ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed