फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police spent hours chasing a fabricated robbery story

Sultanpur News: फर्जी लूट की कहानी में घंटों दौड़ी पुलिस

Sat, 18 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police spent hours chasing a fabricated robbery story
अखंडनगर के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास पीड़ित के घर पर मौजूद पुलिस। स्रोत- ग्रामीण
अखंडनगर। 10 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कई घंटों तक पुलिस को छकाया। खेत की बिक्री के लिए मिले कमीशन की रकम अन्य हिस्सेदारों को न देनी पड़े, इसके लिए उसने असलहे के बल पर लूट की कहानी रची। पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया और रुपये सुरक्षित स्थान पर रखने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव निवासी त्रिवेणी तिवारी ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह बाइक से 10 लाख रुपये अखंडनगर स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। जहीरुद्दीनपुर गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपये से भरा झोला लूट लिया। पुलिस पहुंची और घंटों तक जहीरुद्दीनपुर व आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की। घटना से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें इतनी बड़ी रकम या बैंक में जमा करने की जानकारी नहीं थी। तब पुलिस का संदेह गहरा गया।

सख्ती की तो हुआ खुलासा
पुलिस की सख्ती पर त्रिवेणी तिवारी ने सच्चाई कुबूल कर ली। बताया कि उसे चार बीघे खेत की बिक्री का 10 लाख रुपये कमीशन मिला था। उसमें अन्य लोगों का भी हिस्सा था। हिस्सेदारी से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed