{"_id":"6a849c34ec0dd2a03c046286","slug":"returning-home-for-raksha-bandhan-proves-difficult-long-waiting-lists-add-to-the-trouble-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163098-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रक्षाबंधन पर घर वापसी मुश्किल, लंबी वेटिंग ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रक्षाबंधन पर घर वापसी मुश्किल, लंबी वेटिंग ने बढ़ाई परेशानी
Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 28 अगस्त से पहले दिल्ली, मुंबई, पंजाब और सूरत से सुल्तानपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में ''नो रूम' की स्थिति है, जबकि अन्य में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
आरक्षण केंद्र प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि 25 अगस्त को नई दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट और साबरमती एक्सप्रेस में 'नो रूम'''' है। सद्भावना एक्सप्रेस में 70 और सुहेलदेव एक्सप्रेस में 68 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची है। मुंबई से आने वाली तुलसी एक्सप्रेस में 25 अगस्त को 35 और अमृत भारत एक्सप्रेस में 65 वेटिंग चल रही है। 26 अगस्त को साकेत एक्सप्रेस में 39 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची दर्ज की गई है।
कन्फर्म टिकट के लिए भटक रहे यात्री
मोतिगरपुर के रामफेर सिंह ने बताया कि उनके भाई दिल्ली से घर आने का प्रयास कर रहे हैं, पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। गोसाईगंज के राजेंद्र पांडेय का बेटा मुंबई में नौकरी करता है। वह भी रक्षाबंधन पर घर आने के लिए टिकट तलाश रहा है, लेकिन सीट कन्फर्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में पहले से ही बड़ी संख्या में आरक्षण हो चुका है। तत्काल कोटे में भी महज पांच से छह टिकट ही उपलब्ध हो रहे हैं।