{"_id":"6a4d44e3e454138de000d5cd","slug":"statement-of-income-and-expenditure-presented-at-the-lawyers-annual-meeting-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160034-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वकीलों की वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वकीलों की वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश
Tue, 07 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ की तरफ से आयोजित वार्षिक सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई। बार महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने साल भर का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। जिसमें करीब 1.81 करोड़ की आमदनी बताई गई है। लेखा-जोखा पास होने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव तिथि की घोषणा कर दी।
मंगलवार को खुर्शीद क्लब मैदान स्थित अटल बिहारी बाजपेई अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन सुल्तानपुर की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बार एसोसिएशन ने साल भर में कुल 1,81 करोड़ रुपये की आमदनी बताई है। इसमें से करीब 23.84 लाख रुपये मरम्मत कार्य, निर्माण, पेयजल व्यवस्था व अन्य कार्यों में खर्च हुए।
वहीं, 12 दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को 56.66 लाख रुपये की कल्याण निधि दी गई, जबकि करीब 18 लाख रुपये अधिवक्ताओं को मेडिकल क्लेम दिया गया। शेष रकम बार एसोसिएशन की तरफ से बचत के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि कड़ी चुनौतियों के बीच भी उन्होंने अधिवक्ता हित में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया और परिणाम दिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, नरेंद्र बहादुर सिंह ,पं महेंद्र प्रसाद शर्मा, राम विशाल तिवारी ,रणजीत सिंह त्रिसुंडी, अध्यक्ष पद के दावेदार अखिलेश शुक्ल, शारदा प्रसाद मिश्र, राजकुमार सिंह, महासचिव पद के दावेदार सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जयंत मिश्र, रोहित अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
चुनाव तिथि की भी हुई घोषणा
सुल्तानपुर। सामान्य सभा की बैठक में बजट पास होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी गई। इसके अनुसार 10 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 13 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति, 15 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 जुलाई को पर्चा दाखिला होगा। 18 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की तिथि तय की गई है।
20 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी व 21 जुलाई को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 29 जुलाई को दीवानी के अधिवक्ता हाल में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक व 30 जुलाई को परिणाम आने तक मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने एवं 31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है।