सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   STF nabs man with Rs 50,000 reward

Sultanpur News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
STF nabs man with Rs 50,000 reward
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा की पिस्तौल छीनने के आरोपी व 50 हजार के इनामी डोभियारा निवासी दशरथ सिंह को सोमवार दोपहर में लखनऊ की एसटीएफ टीम व हलियापुर पुलिस ने आमघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट नीरज यादव की कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेजा दिया।
Trending Videos

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि हलियापुर के आमघाट पुल के पास सोमवार दोपहर करीब करीब डेढ़ बजे लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी व हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में टीम ने दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि गत वर्ष 20 नवंबर को अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस टीम डोभियारा निवासी आदर्श सिंह को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर एक दरोगा की सरकारी पिस्टल व मोबाइल छीन लिया था। इस घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी आदर्श व उसके पिता दशरथ पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पिता को गिरफ्तार करने से पहले बीते शनिवार को पुलिस बल्दीराय के सेमरा धुनी बाबा रोड पर देर रात आरोपी आदर्श सिंह को एक मुठभेड़ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed