सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The body of a young woman was found in the Gomti River on the third day

Sultanpur News: तीसरे दिन गोमती नदी में मिला युवती का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found in the Gomti River on the third day
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। हलियापुर के गौहनिया मजरे हलियापुर निवासी मनीषा (20) का शव शुक्रवार को गोमती नदी में मिल गया। उसकी खोज एसडीआरएफ की टीम कर रही थी। परिजनों के अनुसार मनीषा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
Trending Videos

इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि एक युवती ने आमघाट पुल से गोमती नदी में कूद गई है। शुक्रवार को करीब चार बजे अमेठी जिले के भाले सुल्तान थाने के गाजनपुर के पास गोमती नदी किनारे उसका शव पानी में उतराता मिला। हलियापुर थानाध्यक्ष हलियापुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed