{"_id":"69ab1dd62bbc19ae3b041dd3","slug":"a-young-man-from-the-accused-party-injured-in-a-beating-in-janaupur-village-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151508-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनऊपुर गांव में पिटाई से घायल आरोपी पक्ष के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनऊपुर गांव में पिटाई से घायल आरोपी पक्ष के युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के जनऊपुर में रोती महिलाएं। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में बच्चों के विवाद हुई पिटाई से घायल आरोपी पक्ष के रमेश सोनकर (40) ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पत्नी तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर, उनके पुत्र मोहित व मंगल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
वहीं, गांव में दो मौत से माहौल तनावपूूर्ण बना रहा। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मोहित सोनकर का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मोहित सोनकर के परिजन हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर के समझाने व आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बृहस्पतिवार शाम जनऊपुर गांव में बच्चों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग में मोहित सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके सगे भाई मंगल सोनकर गोली लगने से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मोहित के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है, जबकि रमेश सोनकर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उधर, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रमेश पेशे से राजगीर था। उसकी इच्छा जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की थी। उसने होली व रमजान के बधाई संदेश की होर्डिंग भी कई स्थानों पर लगवाया था। उनकी पत्नी गुलाबा देवी का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उनके पति की पड़ोसी होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर व उनके परिवार के लोगों से मारपीट हो गई थी।
विपक्षियों ने लाठी व अन्य हथियार से उनके पति पर हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रमेश सोनकर की पत्नी गुलाबा देवी की तहरीर पर मोहित, मंगल व वीरेंद्र प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रमेश के शव का भी पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos