{"_id":"69ab19e0da0d3f2323005acb","slug":"after-holi-the-number-of-patients-suffering-from-stomach-ache-and-vomiting-increased-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151495-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: होली के बाद पेट दर्द-उल्टी के मरीजों से संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: होली के बाद पेट दर्द-उल्टी के मरीजों से संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में आए बदलाव व होली पर अनियमित खानपान के कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए कुल 1835 मरीजों ने पंजीयन कराया, इनमें से डेढ़ सौ से अधिक लोग पेट की तकलीफ व बदहजमी की परेशानी से पीड़ित थे। मरीजों की संख्या बढ़ने से परचा काउंटर पर दोपहर डेढ़ बजे तक पंजीयन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे राम सुमिरन ने बताया कि होली के बाद से पेट दर्द की शिकायत बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि त्योहार के दौरान खानपान में लापरवाही की वजह से बड़ी संख्या में लोगों का पेट संबंधी परेशानी हो रही है। अधिकांश मरीज गैस और पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को हल्का भोजन करने, साफ पानी पीने और बाहर का तला-भुना खाने से परहेज की सलाह दी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि बच्चों में भी पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं।
आंखों में जलन व संक्रमण के मरीज भी बढ़े
नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पहुंची शिवलली ने बताया कि उनकी आंख में अबीर चला गया, जिससे आंख लाल हो गई है, चिकित्सक ने जांचकर दवा दी है। विशेषज्ञ डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि होली खेलने के दौरान कई लोगों की आंखों में रंग चला गया, जिससे आंख लाल होना, जलन और संक्रमण जैसी शिकायतें बढ़ गई हैं। ऐसे मरीज बड़ी संख्या में ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे कॉर्निया में खरोंच आ सकती है।
Trending Videos