{"_id":"69f251886502fcc1c60dcfd6","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-seven-dead-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155222-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, सात की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के कस्बा माफियात में घटनास्थल का जायजा लेते एसडीएम बल्दीराय। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार दोपहर बाद आए आंधी-पानी ने तबाही मचा दी। जिले के बल्दीराय, हलियापुर, कुड़वार, बंधुआकला व अखंडनगर में हुए हादसों में एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। चपेट में आने से आठ अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।
बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद आई आंधी से बल्दीराय के कस्बा माफियात निवासी सुरेश कुमार सोनकर का छप्पर गिर पड़ा। उनकी पुत्री महिमा (8) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इसी बीच बालिका ने दम तोड़ दिया। आंधी से हलियापुर के पूरे निधई तिवारी मजरे डोभियारा गांव में बम बहादुर के घर का छप्पर गिर गया। छप्पर के नीचे दबने से उनकी पत्नी रीता (35) की मौत हो गई। तेज हवा से बल्दीराय के सिंघनी निवासी रामबरन (65) के घर पर गूलर का पेड़ गिर पड़ा।
मलबे में दबने से रामबरन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामलली (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुड़वार के पूरे शिव वंश निवासी महेंद्र तिवारी (20) पर घर के बगल स्थित बिजली का खंभा गिर पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें कुड़वार सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बंधुआकला के दाउदपुर निवासी अरविंद गुप्ता के घर के सामने जामुन की पेड़ की डाल गिरने से उनकी पत्नी सुषमा देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी मुसाफिरखाना ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अखंडनगर के बरामदपुर में स्व. विजय बहादुर के निर्माणाधीन मकान का छप्पर व छज्जा आंधी के दौरान गिर पड़ा। उसके नीचे दबकर उनका पुत्र सुरेमन (8), भतीजा विकास (16) व किशन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विजय के भाई अरुण ने बताया कि छप्पर गिरने से राजबहादुर की दो गाय व एक बकरी की भी मौत हो गई।
वहीं, बल्दीराय के पूरे सुकाल तुलसीपुर निवासी बलराम यादव (65) आंधी के दौरान छप्पर के नीचे दबकर घायल हो गए। नंदौली निवासी शहनवाज (15) पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। घायलों को बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। अमेठी जिले के चंदौकी शाहगढ़ निवासी बाइक सवार विनोद साहू (35) पर अलीगंज के पास एक पेड़ की डाल गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निकट के अस्पताल पहुंचाया गया।
बंधुआकला के चौदहवा मोहल्ले में आंधी के दौरान नीम का पेड़ मुन्नीलाल कोरी के मकान पर गिर पड़ा। इस दौरान उनकी पत्नी धनऊ (45) व सुनैना (09) घायल हो गईं। घायलों को निकट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जिला दैवीय आपदा राहत अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आपदा प्रभावित लोगों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।
कूरेभार के पटना मनीपुर गांव में घर के पास बैठी केवला देवी (70) के ऊपर ईंट की दीवार गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है। जिला आपदा एवं राहत अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि टीम को सभी पीड़ित परिवारों की घरों पर भेजा गया है। संवाद
Trending Videos