{"_id":"69f39986c9b6dfc563004ac8","slug":"storms-fury-350-poles-and-50-transformers-toppled-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155311-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी का कहर : 350 खंभे व 50 ट्रांसफार्मर धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी का कहर : 350 खंभे व 50 ट्रांसफार्मर धराशायी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
वलीपुर में टूटकर गिरा बिजली का खंभा व तार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंधी और बारिश से बुधवार को चौपट हुई बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 350 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, वहीं, 50 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर एचटी लाइन के तार टूटने और पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप पड़ी है।
बृहस्पतिवार को जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया। दूबेपुर के टीपीनगर उपकेंद्र से जुड़े रामापुर गांव में एचटी लाइन का जंपर कटने से 200 घरों की बिजली 19 घंटे तक बाधित रही। धम्मौर उपकेंद्र क्षेत्र में 25 पोल टूटने से बनकेपुर, कूड़धाम समेत 22 गांवों की बिजली 24 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार और कादीपुर क्षेत्रों में भी हालात खराब हैं, जहां लाखों की आबादी अंधेरे में है। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं, लेकिन काफी नुकसान के चलते पूरी आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है।
पेड़ की डाल गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार दोपहर बाद आई आंधी के दौरान हलियापुर के तिरहुंत निवासी नन्हेलाल (60) पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए थे। परिजनों ने अयोध्या के दर्शनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है। नन्हेलाल की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। आंधी के दौरान जिले में 21 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। (संवाद)
अब तक आंधी से हो चुकी हैं आठ मौतें
सुल्तानपुर। प्राकृतिक आपदा में अब तक हुई आठ मौतों के मामले में सभी पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराने का प्रयास तेज हो गया है। डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर दैवी आपदा एवं राहत विभाग ने आंधी-पानी के दौरान हुई मौतों व अन्य नुकसान के बारे में तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवी आपदा राहत अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गांवों में चार, सदर तहसील के गांवों में तीन लोगों की मौतें हुई हैं। एक मौत कादीपुर तहसील के बरामदपुर गांव में हुई है। आंधी की चपेट में आने से 21 लोग अलग-अलग जगहों पर घायल हुए हैं। बल्दीराय तहसील में एक, सदर में दो और कादीपुर में दो पशु हानि हुई है। घर व फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। आपदा में हुई मौतों का विवरण मिलते ही प्रत्येक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये वितरित किए जाएंगे।
रात भर चली ठंडी हवा, सुहावना हुआ मौसम
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री से घटकर करीब 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर दो बजे तक बादल छाए रहे। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
गेहूं की शत-प्रतिशत हो चुकी कटाई और मड़ाई
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि जिले में गेहूं की शत-प्रतिशत कटाई और मड़ाई का कार्य पूरा हो गया है। हालांकि कुछ किसान अभी भी गेहूं की कटाई-मड़ाई नहीं करा सके हैं। आंधी-पानी से फसलों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Trending Videos