सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The NEET UG exam will be held at six centers on May 3

Sultanpur News: छह केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The NEET UG exam will be held at six centers on May 3
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 3 मई को होने वाली इस परीक्षा में छह केंद्रों पर करीब 3000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर समय से व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बायोमेट्रिक सत्यापन स्थलों पर छाया और पेयजल की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी और केंद्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम स्तर के अधिकारी लगातार भ्रमण कर निगरानी करेंगे। निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्र में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रहेगी। परीक्षा समाप्ति से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed