UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल, लुधियाना से आजमगढ़ जा रही लग्जरी बस
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक लग्जरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र के चतुरी का पुरवा के पास किलोमीटर संख्या 108 पर लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक लग्जरी बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी के बीच आज मौसम लेगा यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट; लू से मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें - यूपी होमगार्ड परीक्षा: अलीगढ़-एटा में पहुंचे साल्वर, चार आरोपी भेजे गए जेल; करीब 19 लाख युवाओं ने दिया एग्जाम
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X