सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths killed, two injured in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, two injured in road accidents
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरी बाजार। सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


गोसाईगंज के मदुरी निवासी इरशाद अली (36) सोमवार भोर ऑटो से अकबरपुर से अपने घर जाने के लिए निकले। वह ऑटो की पिछली सीट पर बैठे थे। जयसिंहपुर क्षेत्र में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरैता चौराहे के पास अचानक नींद आने से वह असंतुलित होकर चलती ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अंबेडकरनगर के डीह भिखारी निवासी मिथुन (22) अपने साथी अरुण (21) व अंकित (22) के साथ बाइक से रविवार रात बरात से घर लौट रहे थे। बाइक मिथुन चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। किशुनागरपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। अरुण व अंकित को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मिथुन की 29 मई को शादी तय थी। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि इरशाद अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी दुर्घटना की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed