सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wheat procurement stalled due to shortage of sacks

Sultanpur News: बोरों की कमी से गेहूं खरीद ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stalled due to shortage of sacks
इसौली केंद्र के बाहर खड़ीं गेहूं लदीं ट्रॉलियां।  - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद अव्यवस्था की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कई क्रय केंद्रों पर सोमवार को बोरे न पहुंचने से खरीद नहीं हो सकी। पड़ताल में कई केंद्रों पर सन्नाटा और अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले में इस बार 1.95 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 5,613 किसानों ने पंजीकरण कराया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 107 क्रय केंद्रों पर अभी तक 1089 किसानों से 51,609.4 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
Trending Videos





कुड़वार में भंडरा क्रय केंद्र पर सोमवार को ताला लटका मिला। केंद्र प्रभारी विजय पाठक ने बताया कि बोरे न मिलने से खरीद पूरी तरह बंद है। नरही व हाजी पट्टी केंद्रों के प्रभारियों अजादार हुसैन और जावेद मिर्जा ने भी बोरे की कमी की पुष्टि की। किसान राम सुमेर ने बताया कि उन्हें बोरे न होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





मोतिगरपुर के बढ़ौनाडीह केंद्र पर भी सोमवार को सन्नाटा देखने को मिला। सचिव रमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अब तक केवल पांच किसानों से 156 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। बोरे के अभाव में खरीद ठप है। पदारथपुर उपाध्याय केंद्र के प्रभारी सत्यदेव दूबे ने बताया कि अभी तक विभाग से बोरे नहीं मिले हैं।




दोस्तपुर के दूल्हापुर क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों की भीड़ नहीं दिखी। सचिव रजनीश वर्मा ने बताया कि अब तक 116 क्विंटल खरीद हुई है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बोरे के अभाव में खरीद बंद है। वहीं, रिहायकपुर समिति के प्रभारी रमाकांत तिवारी ने भी बोरी की कमी की बात कही।


वलीपुर के बल्दीराय के इसौली क्रय केंद्र पर सोमवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन बोरे न होने से वे गेहूं नहीं बेच सके। केंद्र प्रभारी राम ललन यादव ने बताया कि उपलब्ध बोरे में 192 क्विंटल खरीद हो चुकी है, अब बोरे न होने से खरीद का काम रुका है।




मांग के अनुरूप दिए जा रहे हैं बोरे

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्रों पर मांग के अनुरूप बोरे भेजे जा रहे हैं। कोटेदारों से मिल रहे बोरे भी केंद्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बोरे की कमी के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed