सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager Rapes Innocent Girl; Arrested

Sultanpur News: मासूम बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager Rapes Innocent Girl; Arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अखंडनगर। स्थानीय थाने के एक गांव में गत 13 अप्रैल की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी पुत्री गत सोमवार सुबह आठ बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। आरोप है कि उनके पड़ोसी का पुत्र वहां पर पहुंचा और उनकी पुत्री को झांसा देकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया, घटना के वक्त वहां पर कोई नहीं था। पीड़िता की मां गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में गईं थीं। बृहस्पतिवार को मासूम बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी मां को आप बीती बताई। पीड़िता ने मां को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे डराया धमकाया था, जिससे वह दहशत में थी। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम बच्ची को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed