{"_id":"69ea01317538421ea305d01a","slug":"up-board-results-2026-aditya-bhushan-emerges-as-district-topper-in-sultanpur-scoring-581-marks-priya-tops-t-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMSP Result 2026: सुल्तानपुर में आदित्य भूषण बने जिला टॉपर, मिले 581 अंक; इंटर में प्रिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPMSP Result 2026: सुल्तानपुर में आदित्य भूषण बने जिला टॉपर, मिले 581 अंक; इंटर में प्रिया ने मारी बाजी
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
हाईस्कूल में जिले के 40068 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 37922 ने परीक्षा दी, जिनमें 33501 छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस प्रकार जिले का सफलता प्रतिशत 88.27 रहा।
आदित्य भूषण पांडेय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। हाईस्कूल में कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड के छात्र आदित्य भूषण पांडेय ने 600 में 581 अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह जिले के टॉपर बने हैं।
Trending Videos
दूसरे स्थान पर आरडीएसपीआईबी सिंह बालिका इंटर कॉलेज, मझवारा धनपतगंज की दीपांशी रहीं, जिन्होंने 600 में 579 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल की और जिले में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में जिले के 40068 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 37922 ने परीक्षा दी, जिनमें 33501 छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस प्रकार जिले का सफलता प्रतिशत 88.27 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में संकट मोचन इंटर कॉलेज, करिया बझना जयसिंहपुर की प्रिया मौर्या ने 500 में 473 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की अर्पिता वर्मा रहीं, जिन्होंने 467 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर की खुशी त्रिपाठी रहीं, जिन्हें 466 अंक प्राप्त हुए।इंटरमीडिएट में 36835 पंजीकृत छात्रों में से 35019 ने परीक्षा दी, जिनमें 28129 सफल घोषित हुए। जिले का पास प्रतिशत 80.32 रहा। परिणाम घोषित होते ही सफल छात्रों के घरों में जश्न का माहौल रहा।

कमेंट
कमेंट X