फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The municipality launched an anti-encroachment drive.

Sultanpur News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The municipality launched an anti-encroachment drive.
अतिक्रमण हटाओ अभियान
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली नगर से जिला अस्पताल रोड, केनरा बैंक के सामने से चौक घंटाघर होते हुए शाहगंज चौराहा तक कार्रवाई की। वापसी में भी इसी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई। कई स्थलों से सामान जब्त किया गया, जिसमें एक बड़ा जेनरेटर भी शामिल था। अतिक्रमण करने वालों पर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका और पुलिस विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जुर्माना लगने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक, पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह और अनूप कुमार भारती सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed