{"_id":"6a70df33ff2e29c10b0dfdd9","slug":"two-friends-who-were-walking-from-the-temple-were-hit-by-a-car-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161989-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंदिर से लाैट रही दो सहेलियां कार की चपेट में आईं, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंदिर से लाैट रही दो सहेलियां कार की चपेट में आईं, माैत
Tue, 04 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
मानकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मौलागंज के पास सोमवार सुबह मंदिर से जलाभिषेक कर घर जा रही दो सहेलियों की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार पास की एक दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार को घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला।
मृतकों की पहचान गोसाईगंज के टांटियानगर निवासी पार्वती (24) व मानकी (21) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार पार्वती व मानकी ने सावन सोमवार का व्रत रखा था। दोनों सहेलियां एक साथ सुबह करीब नौ बजे घर से सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए घर से निकली थीं। वहां पूजा करने के बाद वह दोनों सुबह करीब 11:30 बजे पैदल घर की ओर जा रही थीं। मौलागंज के पास पहुंचते ही अचानक कादीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पार्वती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, मानकी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर उनकी भी मौत हो गई। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उस पर लखनऊ का नंबर लिखा है।