{"_id":"6a718e2cc4e376faa5084b05","slug":"video-video-saltanapara-ma-jhamajhama-brasha-ma-dab-amahata-mada-shahara-ka-ghara-taka-pahaca-jalbharava-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में झमाझम बारिश में डूबी अमहट मंडी, शहर के घरों तक पहुंचा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में झमाझम बारिश में डूबी अमहट मंडी, शहर के घरों तक पहुंचा जलभराव
मंगलवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने नगर पालिका और मंडी प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। सुबह नौ से 10 बजे तक हुई बारिश से अमहट सब्जी मंडी तालाब में तब्दील हो गई। मंडी में बिक्री के लिए रखी सब्जियां गंदे पानी में तैरती नजर आईं। वहीं शास्त्रीनगर मोहल्ले में जलनिकासी बाधित होने से कई घरों तक पानी पहुंच गया, जबकि विवेकानगर, पंचरास्ता, डिहवा और दरियापुर में भी लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा।
मंडी के व्यापारी मोहम्मद शमीम लईया ने बताया कि हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स देने के बावजूद नालियों की सफाई नहीं होती। महीनों से टेंडर लंबित होने के कारण पहली ही बारिश में पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है और दूषित पानी में सब्जियां बेचने की मजबूरी बन जाती है। उधर शास्त्रीनगर निवासी आरपी श्रीवास्तव ने कहा कि हल्की बारिश में भी घरों के बाहर पानी भर जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।