{"_id":"69f24ab1032094535f063c40","slug":"the-shop-allocation-process-will-be-completed-soon-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155226-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जल्द पूरी होगी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जल्द पूरी होगी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका ने ट्रांसपोर्टनगर में 87 लाख रुपये की लागत से 20 दुकानों का निर्माण कराया है। लाटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन किया जाना है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि 39 लोगों ने फॉर्म खरीदा था। 20 आवंटियों ने एक लाख रुपये जमा कर पंजीयन कराया था। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक को 4.90 लाख रुपये जमा करना होगा। 5.90 लाख रुपये में एक दुकान का आवंटन होगा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि मई माह के दूसरे सप्ताह में दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। दुकान की नीलामी कराने के लिए डीएम से मजिस्ट्रेट की मांग की गई है। संवाद
Trending Videos