{"_id":"69f399d5a7153adf5206c8a4","slug":"three-cattle-die-due-to-veterinarians-negligence-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-155312-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पशु चिकित्सक की लापरवाही से तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पशु चिकित्सक की लापरवाही से तीन मवेशियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पूरब स्थित देवराम का पुरवा निवासी मनीष कुमार पांडेय ने निजी पशु चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
आरोप है कि 27 अप्रैल को बहलोलपुर निवासी निजी पशु चिकित्सक आनंद तिवारी ने चार मवेशी और दो बछड़ों को खून चूसने वाले कीड़े (किलनी) का इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन के बाद पशुओं की हालत बिगड़ने लगी और दूसरे दिन 28 अप्रैल को दो मवेशियों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को एक और मवेशी ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित का कहना है कि सरकारी पशु डॉक्टर ने जांच में गलत इलाज से जहर फैलने की बात कही। उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos