सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two police station heads were absent from the resolution day, SP summoned them

Sultanpur News: समाधान दिवस से दो थानाध्यक्ष नदारद, एसपी ने किया तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two police station heads were absent from the resolution day, SP summoned them
43. बल्दीराय के तहसील समाधान दिवस में सुनवाई करते सीडीओ व एसपी। संवाद
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय में सोमवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 12:30 बजे तक थानाध्यक्ष हलियापुर व धनपतगंज नहीं पहुंचे। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पहुंचते ही दोनों को तलब किया। थोड़ी देर में ही दोनों थानाध्यक्ष समाधान दिवस में पहुंच गए। अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान आईं 51 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण करने का दावा किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भारत भूषण सहित सभी जिला स्तरीय व उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार सहित तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos


अतिक्रमण की 40 शिकायतें, फिर भी निस्तारण नहीं
नरसड़ा निवासी दयाराम मौर्य ने बताया कि सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभी तक 35 से 40 शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। हमेशा आश्वासन ही दिया जाता है। सोमवार को फिर प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने लगाई झूठी रिपोर्ट
डोभियारा निवासी बुजुर्ग महिला प्रेमा देवी ने बताया कि मेरा राशन कार्ड बिना किसी कारण के काट दिया गया। पूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की तो क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने झूठी रिपोर्ट लगाकर इसका निस्तारण कर दिया। राशन नहीं मिलने से भोजन के लिए दिक्कत हो रही है।
खतौनी का खाता नंबर गलत दर्ज, नहीं हुआ संशोधन
महमदीपुर निवासी कौशल किशोर पाठक ने शिकायत करते हुए बताया कि हमारी खतौनी का खाता गलत तरीके से दर्ज कर दिया गया। इसकी शिकायत पिछले तहसील दिवस में किए थे, लेकिन अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया। अगले महीने से हमारे क्षेत्र का कार्य सदर तहसील से होगा। इसकी वजह से दिक्कत और बढ़ जाएगी।
रास्ते की मांग के लिए दिया प्रार्थनापत्र
सतहरी निवासी जमील बेग ने बताया कि उनके गांव में एक गाटा भूमि श्मशान के नाम दर्ज है। वहां आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। इसकी मांग के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed