सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The temple resounded with the worship of Skandamata, and a crowd of devotees gathered

Sultanpur News: स्कंदमाता की पूजा से गूंजे मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The temple resounded with the worship of Skandamata, and a crowd of devotees gathered
19. नयना माता मंदिर में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos

श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अष्टमी नजदीक आने के साथ ही मंदिरों में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से अधिक रही। शहर के शाहगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, रुद्रनगर का नयना माता मंदिर, नयानगर का दुर्गा माता मंदिर, सीताकुंड का देवी मंदिर, कुड़वार नाका और डाकखाना चौराहा स्थित गायत्री मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नयना माता मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर से सटे लोहरामऊ के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में भोर चार बजे से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा कर परिवार के कल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं।उनकी पूजा से अद्भुत शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed