{"_id":"69fb8b32c185373bc307dcd4","slug":"two-young-men-on-bike-die-in-road-accidents-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155668-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिरसिंहपुर अस्पताल में रोते-बिलखते लक्ष्मण चौहान के परिजन। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जिले में मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
जयसिंहपुर के चोरमा निवासी दीपक (18) मंगलवार देर रात 10 बजे अपने बुआ के बेटे लवकुश (19) निवासी दुर्गा खालिसपुर, दोस्तपुर के साथ बाइक से अंबेडकरनगर से घर लौट रहे थे। बाइक दीपक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। जिले की सीमा पर अंबेडकरनगर के महरुआ चौराहे पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दोस्तपुर के करनईपुर गांव निवासी लक्ष्मण चौहान (27) अपने साथी फूलचंद्र (21) व मुलायम (25) के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे एक बाइक से बिरसिंहपुर से घर लौट रहे थे। बाइक मुलायम चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। जयसिंहपुर के पिपरा भवानीपुर गांव के पास बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे रखे सीमेंटेड पाइप से टकरा गई। हादसे में इलाज के दौरान लक्ष्मण चौहान की मौत हो गई।
पेड़ से भिड़ी कार, दो घायल
दोस्तपुर। पलिया देवापुर के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार शफीकुर्रहमान (34) निवासी साईं की तकिया, कस्बा दोस्तपुर व मोहम्मद आमिर (32) निवासी बहलोलपुर, बेवाना, जिला अंबेडकरनगर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। (संवाद)
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोशैसिंहपुर के पास मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार चालक अंबिकेश तिवारी (28) निवासी नोनापारा, देवरिया व उनका भांजा वैभव मिश्र (15) निवासी कुरिया, देवरिया मामूली रूप से घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने घायलों का दोस्तपुर सीएचसी में इलाज कराया। (संवाद)
Trending Videos