{"_id":"69f1c39d6f2274078a005b94","slug":"up-ekart-delivery-partners-protest-against-pay-cuts-and-demand-for-minimum-wages-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP:भुगतान में कटौती व न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, बोले- अन्याय हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:भुगतान में कटौती व न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, बोले- अन्याय हो रहा
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते हुए भुगतान में कटौती को अपने साथ अन्याय बताया और न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग की।
ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सुल्तानपुर में ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने मंगलवार को अपने भुगतान में कटौती और न्यूनतम मजदूरी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने ईकार्ट कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की मांग की।
Trending Videos
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिन-रात मेहनत करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उनके अनुसार, पहले ईकार्ट लॉजिस्टिक्स जैसी बड़ी कंपनी में प्रति पार्सल लगभग ₹18 का भुगतान मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर ₹10 से ₹12 कर दिया गया है। इस कटौती से कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी पार्टनर्स ने बढ़ती महंगाई का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज, बाइक सर्विस, टायर, बीमा और रोजमर्रा के खर्चों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में मेहनताना बढ़ाने के बजाय कम करना उनके साथ अन्याय है।
एक डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे काम करने के बावजूद उनकी कमाई पहले जैसी नहीं रही। पार्सल कम मिलने या डिलीवरी की दूरी अधिक होने पर आय और भी घट जाती है, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और श्रम विभाग से गिग वर्कर्स तथा डिलीवरी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम उचित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन में सूरज अग्रहरि, दीपक मौर्य, सत्यप्रकाश पांडे, राम औतार राय, विक्रम गुप्ता, वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों डिलीवरी पार्टनर उपस्थित रहे। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X