फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uproar during BJP's Tiranga Yatra; slogans raised after surrounding the district general secretary's car

Sultanpur News: भाजपा की तिरंगा यात्रा में हंगामा, जिला महामंत्री की कार घेरकर नारेबाजी

Thu, 13 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar during BJP's Tiranga Yatra; slogans raised after surrounding the district general secretary's car
लंभुआ में तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में बात करते दोनों भाजपा नेता। सोशल मीडिया
लंभुआ। भाजपा की तिरंगा यात्रा में बुधवार को निर्धारित मार्ग बदलने से भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह के समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी की कार रोककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

समर्थकों ने विजय प्रताप त्रिपाठी पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप भी लगाया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस ने यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही। यात्रा के संयोजक जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी बनाए गए थे। यात्रा को सर्वोदय इंटर कॉलेज से वीर अब्दुल हमीद चौक तक जाना था। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने चौक पर कार्यकर्ताओं के लिए भोजन और बैठने की व्यवस्था कराई थी।
विज्ञापन

अचानक यात्रा का मार्ग बदलकर मुख्य चौराहे से दियरा-पठखौली रोड होते हुए दोबारा सर्वोदय इंटर कॉलेज कर दिया गया। इससे चौक पर की गई पूरी व्यवस्था बेकार हो गई। नाराज समर्थकों ने जिला महामंत्री पर राजनीतिक कारणों से मार्ग बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक बोले-चुनाव में विजय प्रताप त्रिपाठी को हराया था : समर्थकों का कहना था कि नगर पंचायत चुनाव में विजय प्रताप त्रिपाठी को निर्दल प्रत्याशी अवनीश सिंह ने हराया था। अवनीश सिंह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अवनीश सिंह ने कहा कि मार्ग बदलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा। यात्रा संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी भी आधे रास्ते से लौट गए। यात्रा में भाजपा लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, मंडल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, संजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed