Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: रेलवे कर्मचारियों ने उठाई री-स्ट्रक्चरिंग जल्द पूरा करने की मांग, प्लेटफार्म नंबर एक पर किया विरोध प्रदर्शन
{"_id":"6a7d7eed378c02a9c3017ba8","slug":"video-video-ralva-karamacaraya-na-uthaii-ra-satarakacaraga-jaltha-para-karana-ka-maga-paltafarama-nabra-eka-para-kaya-varathha-paratharashana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे कर्मचारियों ने उठाई री-स्ट्रक्चरिंग जल्द पूरा करने की मांग, प्लेटफार्म नंबर एक पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे कर्मचारियों ने उठाई री-स्ट्रक्चरिंग जल्द पूरा करने की मांग, प्लेटफार्म नंबर एक पर किया विरोध प्रदर्शन
एआईआरआरएसए की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लोको शेड के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रेलवे बोर्ड से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लोको रनिंग स्टाफ की री-स्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया जल्द पूरी करने, रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों का निस्तारण करने की मांग उठाई। संगठन के शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों की कई समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने मेडिकल रूप से डी-कैटेगराइज कर्मचारियों को पदावनत स्थिति में रखने के बजाय स्थायी नियुक्ति की व्यवस्था करने की मांग की।
इसके अलावा प्राथमिक डाटा से जुड़ी व्यवस्थाओं में शॉर्टफॉल दूर करने और आउटस्टेशन में ड्यूटी के कारण कर्मचारियों को लंबे समय तक परिवार से दूर रहने की स्थिति खत्म करने की मांग भी रखी गई।
कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मांगों का जल्द निस्तारण करने की अपील की। प्रदर्शन में अमृत लाल, सुरेश चंद्र, पीएस कुशवाहा, अश्वनी, आलोक यादव, पवन यादव, अर्पित, अतुल मौर्य, मोनू भारती, संदीप रंजन, विजय कुमार, योगेश कुमार, गौरव सिंह, दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, तुलसीराम, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।