सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   VHP pays tribute to the victims of the Lucknow fire tragedy

Sultanpur News: विहिप ने लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
VHP pays tribute to the victims of the Lucknow fire tragedy
कटका बाजार ​स्थित सरवन गांव में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते कटका क्लब के कार्यकर्ता। स्रोत-संग
विज्ञापन
गोसाईगंज। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मृत्यु पर कटका क्लब और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान सुरक्षा मानकों की जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने इसे पूरे समाज की क्षति बताया। उन्होंने सरकार से सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की मांग की। अधूरी व्यवस्था वाले संस्थानों पर कार्रवाई करने को भी कहा। विश्व हिंदू परिषद के शीतला प्रसाद पांडेय और चंद्र प्रकाश तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में फायर सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास और सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग की। सभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र शर्मा, मोहित सिंह, सालिक राम मिश्र, बब्बन पांडेय, रामलाल पाल, अवधेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed