{"_id":"6a84a155d85e5acac50fb967","slug":"weather-takes-its-toll-fever-follows-cold-and-flu-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-163091-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मौसम का वार, सर्दी-जुकाम के बाद चढ़ रहा बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मौसम का वार, सर्दी-जुकाम के बाद चढ़ रहा बुखार
Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर बैठे इलाज कराने आए मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत बिगड़ गई है। बारिश के बाद बढ़ी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
रोजाना करीब 25 फीसदी मरीज वायरल लक्षणों वाले आ रहे हैं। इनमें सर्दी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार शामिल हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2250 से अधिक पंजीकरण हुए। अहिमाने के हिमांशु कुमार बरनवाल को तीन दिन से बुखार आ रहा है। अलीगंज की राशिदा बेगम दो दिन पहले बारिश में भीगने से बीमार हुईं। फिजिशियन डॉ. आरपी द्विवेदी ने बताया कि शुरुआत हल्की सर्दी-जुकाम से होती है। एक-दो दिन बाद बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत आती है। कुछ मरीज पांच से सात दिन तक बुखार और कमजोरी रहने की बात भी बता रहे हैं। जरूरत पड़ने पर रक्त की जांच भी कराई जा रही है।
संक्रमण से बचाने के लिए सतर्कता जरूरी
फिजिशियन एवं सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि कई मरीज पांच से सात दिन से सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान हैं। बुखार के साथ कमजोरी, सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत भी मिल रही है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचने को बरतें सावधानी
संक्रमण से बचाव के लिए कई सावधानियां बरतनी चाहिए। बारिश में भीगने से बचें, गीले कपड़े तुरंत बदलें और सर्दी-जुकाम वाले व्यक्ति से दूरी रखें। खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें, नियमित रूप से हाथ धोएं और पौष्टिक भोजन लें। घर व आसपास साफ-सफाई रखें, बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।