सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wheat harvesting and threshing halted due to light rain.

Sultanpur News: बूंदाबांदी से गेहूं की कटाई-मड़ाई रुकी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting and threshing halted due to light rain.
विज्ञापन
कुड़वार। बुधवार रात में तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। गेहूं की फसल के लिए किसान चिंतित नजर आए। बारिश के कारण कई जगहों पर कटाई व मड़ाई का कार्य रुक गया। सुबह करीब सात बजे मौसम साफ होने और दोपहर में तेज धूप से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Trending Videos

मंगलवार रात मौसम के अचानक बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। रात में तेज हवा के साथ जिले के कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह गरज के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने लगी। खेतों में काम कर रहे किसान फसलों को बचाने में जुट गए। इसरौली के लवकुश उपाध्याय ने बताया कि बारिश से कटाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। प्रतापपुर निवासी हनुमान यादव ने कहा कि सरसों की कटाई पूरी हो चुकी है, लेकिन गेहूं की फसल खेत में कटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवटली निवासी रामधीरज, ग्रेंट कुड़वार के देवराज यादव सहित बेमौसम बारिश से फसलों की कटाई प्रभावित हो रही है। मौसम में रोज हो रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed