बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three Cattle Smugglers Arrested in Police Encounter; One Injured

Sultanpur News: पुलिस से मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three Cattle Smugglers Arrested in Police Encounter; One Injured
गोसाईगंज थाने में मौजूद मुठभेड़ में पकड़े गए गुलफाम (बाएं), अफरोज (बीच में), आजाद (दाएं)। स्रोत
विज्ञापन
गोसाईगंज। इटकौली के पास मंगलवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सिरवारा सरीफपुर निवासी मो. अफरोज (28) के बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने मौजूद दो अन्य साथी सिरवारा निवासी मो. गुलफाम और फतेहपुर संगत निवासी आजाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घायल अफरोज का जयसिंहपुर सीएचसी में इलाज कराया गया है। बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक से जा रहे हैं। पुलिस टीम ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई थी। मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से दो असलहे, तीन कारतूस व एक बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंगलवार रात हुई इस मुठभेड़ को राजापुर देनवा गांव में रविवार रात हुए घटनाक्रम के डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि कोर्ट में हुई किरकिरी के बाद पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed