सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Strict Action on School Vehicle Fitness: 13 Vehicles Fail to Meet Standards

Sultanpur News: स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सख्ती, 13 वाहन मानक से बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strict Action on School Vehicle Fitness: 13 Vehicles Fail to Meet Standards
 लंभुआ में स्कूली बस को चेक करते यात्री/मालकर अ​धिकारी शैलेंद्र तिवारी। स्रोत-एआरटीओ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और मानकों के अनुपालन पर सख्ती बढ़ा दी है। शासन के निर्देश पर एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
Trending Videos

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत विद्यालयी वाहनों के लिए निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पोर्टल से स्कूल वाहनों का पंजीकरण और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन बुधवार को टीम ने लंभुआ तहसील क्षेत्र के डीपीएस स्कूल, चंद्रभान देवी पीजी कॉलेज, सीवीएम स्कूल और ऑल सेंट्स स्कूल में संचालित कुल 28 वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 वाहनों की फिटनेस वैध नहीं मिली। संबंधित प्रधानाचार्यों को चेतावनी देते हुए शीघ्र फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता ने बताया कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद वाहनों का उपयोग बच्चों के परिवहन में किया जाए। बिना वैध प्रपत्र के वाहन संचालन पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed