सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AC Bus Starts Blowing Hot Air; Uproar Ensues After Trip Is Cancelled

Sultanpur News: गर्म हवा देने लगी एसी बस, यात्रा रद्द होने पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
AC Bus Starts Blowing Hot Air; Uproar Ensues After Trip Is Cancelled
रोडवेज परिसर में जनरथ बस का एसी खराब होने पर खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय डिपो की जनरथ बस रविवार को वर्कशॉप से वाराणसी जाने के लिए बस स्टेशन पहुंची। बस पर यात्री भी सवार हुए। चालक ने बस स्टार्ट किया तो एसी नहीं काम कर रही थी। यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान रोडवेज कर्मियों से यात्रियों की कहासुनी हो गई। स्टेशन इंचार्ज ने बस की जांच के बाद उसे दोबारा वर्कशॉप भेज दिया।
Trending Videos

रविवार दोपहर वर्कशॉप से जांच के बाद जनरथ बस सुल्तानपुर डिपो पहुंची। वहां परिचालक अनिल कुमार वर्मा ने वाराणसी जाने के लिए बस में सवारियां बैठाई। गर्मी अधिक होने की वजह से बस में मौजूद यात्रियों ने चालक राधेश्याम तिवारी से एसी चालू करने को कहा। चालक ने बस स्टार्ट करने के बाद जैसे ही एसी चालू किया तो गर्म हवा निकलने लगी। यात्री नाराज हो उठे और हंगामा करने लगे। रोडवेज के अधिकारियों ने यात्रियों को किसी तरह से शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बस का क्लच काम नहीं कर रहा था। एसी गर्म हवा दे रही थी। ब्रेक लेने पर बस का प्रेशर उतर जा रहा था। इस वजह से यात्रियों को उतरना पड़ा। वाराणसी से अयोध्या जाने के लिए चार यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराए थे। खराबी से बस की यात्रा परिवहन विभाग के अधिकारियों को रद्द करनी पड़ी।

यात्रियों का वापस किया गया किराया
विनीत दीक्षित, ममता दीक्षित, अंकिता द्विवेदी और रेखा द्विवेदी ने जनरथ बस में वाराणसी से अयोध्या के लिए टिकट बुक कराया था। यह एसी बस सुल्तानपुर से वाराणसी और फिर वहां से अयोध्या जानी थी। इसमें वाराणसी जाने के लिए भी चार यात्री सवार थे। बस रद्द होने से सभी यात्रियों का किराया वापस कर दिया।

बस को दोबारा भेजा गया वर्कशॉप
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि बस वर्कशॉप से आने के बाद भी तकनीकी रूप से ठीक नहीं थी। एसी खराब होने की शिकायत पर बस को तत्काल वापस वर्कशॉप भेज दिया गया और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देने के बाद किराया लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed