सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 Participants Reach the Finals of 'The Voice of Awadh'

Sultanpur News: द वॉयस ऑफ अवध के फाइनल में पहुंचे 12 प्रतिभागी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 Participants Reach the Finals of 'The Voice of Awadh'
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित द वॉयस ऑफ अवध के फाइनलिस्ट। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को सत्यधाम आश्रम के तत्वावधानर में आयोजित ‘द वॉयस ऑफ अवध’ सिंगिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 60 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 12 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया।
Trending Videos

टॉप 12 में दीपांजलि, अर्जुन, शिवकुमार, गौरव सिद्धार्थ, प्रदीप वर्मा, विपिन मिश्र, आस्था सोनी, कृति चौरासिया, कशिश मौर्या, अनमोल चौधरी, मुन्ना शर्मा और ओमप्रकाश निराला ने जगह बनाई। सेमीफाइनल (मेगा ऑडिशन) सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। इसके बाद ग्रैंड फिनाले देर शाम तक चला। कार्यक्रम में शीर्ष तीन विजेताओं को ट्रॉफी और ‘द वॉयस ऑफ अवध’ की उपाधि व कुछ राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले में मुख्य जज के रूप में संगीतविद जेपी शर्मा, ‘द इंडिया वॉयस किड्स’ की विजेता निष्ठा शर्मा और भोजपुरी संगीतकार आशीष वर्मा मौजूद रहे। सेमीफाइनल में जज की भूमिका नंदन-चंदन जुड़वा भाई, इरम फातिमा जन्नत (मुंबई) और अमित यादव दीपू ने निभाई।
आयोजक सत्यधाम आश्रम के गद्दीधीश आचार्य सत्यसमदर्शी देवेंद्र कविराजदेव महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले की विशिष्ट विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, डॉ. सुधाकर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed