सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congress Fighting Strongly in Bengal: Ajay Rai

बंगाल में मजबूती से लड़ रही कांग्रेस : अजय राय

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress Fighting Strongly in Bengal: Ajay Rai
होली व ईद-मिलन समारोह को संबो​धित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में लोहरामऊ बाईपास पर स्थित एक होटल में होली व ईद-मिलन समारोह शामिल होने रविवार को आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बंगाल में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। असम केरल हमारा होने जा रहा है। कहा कि योगीजी को नौकरी देने सहित अन्य काम नहीं करना है। उनका केवल एक ही एजेंडा हिंदू और मुसलमान है। उनके यहां हेल्पलाइन में काम करने वाली लड़कियों को मारा-पीटा गया और जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। राघव चड्ढा और आप में दूरी पर कहा कि अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी की बी टीम हैं। कंधार हाईजैक मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा और आतंकवादियों की आपस में सांठगांठ है। उन्होंने संघर्ष में कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुईद अहमद, डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, सिराज अहमद भोला, सुब्रत सिंह सनी, तेज बहादुर पाठक, योगेश सिंह, योगेश पांडेय, मिर्जा अकरम बेग, कमल नयन वर्मा, राहुल त्रिपाठी, जगदीश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पूनम यादव, प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed