सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Magic van collides with a tree, young man dies

Sultanpur News: पेड़ से टकराई मैजिक, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Magic van collides with a tree, young man dies
चांदा के महारानी प​श्चिम गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त मैजिक।
विज्ञापन
चांदा। महारानी पश्चिम गांव के पास मंगलवार दोपहर अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में मैजिक पर सवार प्रतापगढ़ के कन्धई, बेलखरनाथ निवासी तौसीर (24) की मौत हो गई। चालक मोहम्मद तारिफ (25) निवासी प्रतापगढ़ के लालगंज लीलापुर, साहबगंज बाजार व उनके साथ मौजूद लंभुुआ के पापर निवासी तसलीम (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीपी कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। मैजिक चांदा से प्रतापगढ़ पट्टी की तरफ जा रही थी। महारानी पश्चिम गांव के निकट पहुंचते ही मैजिक अचानक अनियंत्रित हो गई। मैजिक सीधे सड़क किनारे गड्ढे में नीम के पेड़ से टकरा गई। तौसीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मैजिक पर सवार लोग गोरखपुर फल पहुंचाकर घर लौट रहे थे। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की चपेट में आने से बालिका जख्मी
वलीपुर। कस्बा में स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार सुबह एक बेकाबू कार की चपेट में आने से दाउदपुर मजरे हेमनापुर निवासी महताब अली की पुत्री ईशा (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईशा पैदल जा रही थी। उसी समय वह कार की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। ईशा को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उप निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed