{"_id":"69d62b60d98a5b072d028fa4","slug":"video-video-brasha-va-olvashhata-ka-aashaka-sa-kasana-catata-bl-brabtha-ha-jaega-gaha-ka-fasal-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश व ओलावृष्टि की आशंका से किसान चिंतित, बोले- बर्बाद हो जाएगी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश व ओलावृष्टि की आशंका से किसान चिंतित, बोले- बर्बाद हो जाएगी गेहूं की फसल
सुल्तानपुर जिले में गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है। वहीं कई किसानों ने जायद की फसलों में लौकी, कद्दू, खीरा और भिंडी की खेती भी कर रखी है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताए जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जल्द से जल्द गेहूं की कटाई और मड़ाई कर अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं।
किसानों का कहना है कि अगर इस समय बारिश हो जाती है तो गेहूं के दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और उनकी चमक भी फीकी पड़ सकती है, जिससे बाजार में उचित मूल्य मिलने में परेशानी हो सकती है। वहीं ओलावृष्टि होने की स्थिति में खड़ी फसल के साथ-साथ भूसा भी खराब हो सकता है, जिससे पशुओं के चारे का संकट खड़ा होने की आशंका है।
इसके अलावा जायद की सब्जी वाली फसलें भी तेज बारिश और ओलों से प्रभावित हो सकती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान सुरेश वर्मा ने बताया कि अगर बारिश होती है तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे और गुणवत्ता खराब होगी। भूसा खराब होने से चारे की समस्या उत्पन्न होगी।
खीरा, ककड़ी, लौकी, कद्दू जैसी फसलें ओलावृष्टि से नष्ट हो जाएंगी। गन्ने का बीज तैयार कर रहे देवतादीन वर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान होने के अलावा कोई फायदा नहीं है। यदि कहीं ओलावृष्टि हो गई तो किसानों की कमर ही टूट जाएगी। किसान सतेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है। कई किसान मड़ाई का काम शुरू कर चुके हैं। यदि एक सप्ताह अभी मौसम सही रहा तो किसानों की फसल सुरक्षित घरों तक पहुंच जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।