सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Strong Storm Snaps Power Poles and Wires; 12 Substations Remain Shut Down Overnight

Sultanpur News: तेज आंधी से बिजली के खंभे और तार टूटे, रात भर बंद रहे 12 उपकेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Strong Storm Snaps Power Poles and Wires; 12 Substations Remain Shut Down Overnight
धम्मौर में बिजली के लाइन कोे ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शनिवार रात आंधी के साथ बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। आंधी में खंभों व तारों पर पेड़ और डाल गिरने से शहर सहित कादीपुर, धनपतगंज, दोस्तपुर, लंभुआ, मोतिगरपुर, पकड़ी, बल्दीराय 12 बिजली उपकेंद्र बंद हो गए। उपकेंद्र बंद रहने से करीब पांच लाख की आबादी रातभर बिना बिजली के रही। शहर में आपूर्ति रात तीन बजे बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति रविवार दोपहर बाद बहाल हुई।
Trending Videos

धम्मौर क्षेत्र में आंधी-बारिश से पूरे पनई और त्रिलोकपुर में बिजली के खंभे टूट गए जबकि रमैयापुर, उघरपुर और नरही में पेड़ गिरने से एचटी लाइन के तार टूट गए। जिससे करीब 50 हजार की आबादी बिजली संकट से जूझती रही। रविवार सुबह से विद्युत निगम ने तारों को दुरुस्त करवाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल किया। कूड़धाम, बनकेपुर सहित तीन फीडरों के दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि आंधी से पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। दोपहर तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूबेपुर क्षेत्र के पकड़ी उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर टिकरिया, मिश्राने सहित विभिन्न स्थानों पर पेड़ की डालियों के गिरने से हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। शनिवार रात साढ़े नौ बजे से रविवार सुबह 11.30 बजे तक पकड़ी उपकेंद्र के भाईं व बालमपुर फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। टीपीनगर उपकेंद्र के फीडरों की एलटी लाइनों पर खामीं आने से शनिवार रात एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed