सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Driver Murdered on Highway; Blood-Soaked Body Found in Truck

Sultanpur News: हाईवे पर चालक की हत्या, ट्रक में मिला लहूलुहान शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Driver Murdered on Highway; Blood-Soaked Body Found in Truck
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खड़े ट्रक की जांच करती पुलिस अधीक्षक चारू निगम। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर के पास रविवार दोपहर खड़े ट्रक के केबिन में प्रयागराज निवासी चालक प्रदीप यादव (25) का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ट्रक मालिक प्रयागराज के हरिसेनगंज निवासी संजय खत्री की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देर रात मृतक के पिता राम आधार ने ट्रक के खलासी संजय शर्मा निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि ट्रक मालिक संजय खत्री ने रविवार दोपहर पुुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रदीप यादव उनका ट्रक चलाता था। उनके मुताबिक, प्रदीप पिछले 15-20 दिनों से बिहार व महाराष्ट्र के रूट पर था। आशंका है कि उसके पास कुछ नकदी थी, जो मौके से गायब मिली है। वह बहराइच से रविवार को ट्रक लेकर चला था।

गत दिनों ड्राइवर से संपर्क नहीं होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लोकेशन को पता किया। ट्रक की लोकेशन लखनऊ-वाराणसी रोड पर सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास 400 केवी पावर हाउस (गेट नंबर तीन) के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर मालिक ने ट्रक में चालक प्रदीप का शव नॉन-ड्राइवर सीट पर पड़ा देखा।

एसपी ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन शव के पास ही पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हाईवे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस से जांच की जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed