सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Resentment Expressed Over Merger of Shops with Fewer Than 500 Ration Cards

Sultanpur News: 500 से कम राशन कार्ड वाली दुकानों के विलय पर जताया रोष

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Resentment Expressed Over Merger of Shops with Fewer Than 500 Ration Cards
 शहर के एक होटल में बैठक में बोलते ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष। स्रोत- स
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 500 से कम राशन कार्ड वाली सरकारी राशन की दुकानों के विलय की घोषणा से जिले के कोटेदारों में नाराजगी है। शहर के एक होटल में बुधवार को बैठक कर ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने इस पर ऐतराज जताया है।
Trending Videos

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 500 से कम राशन कार्ड वाली उचित दर दुकानों का विलय या पुनर्गठन किया जाना है। भारत सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने यह फैसला लिया है। जिले में करीब 1084 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। करीब 100 से अधिक दुकानों पर 500 राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की ओर से 500 से कम राशन वाली दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी इसमें गोपनीय ढंग से रिपोर्ट तैयार करवा रहे हैं। यदि दुकानों के आवंटन रद्द किए गए तो बड़ी संख्या में कोटेदारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। जल्द ही इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव रविंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री उदय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, जिला संरक्षक करुणा शंकर मिश्र, जिला सचिव प्रेम प्रकाश पाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गिरि, अंसार अहमद, असरार अहमद सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed