{"_id":"69fcd4782a9612da0402d809","slug":"youth-killed-11-injured-in-collision-between-suv-and-ambulance-on-purvanchal-expressway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155793-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी व एंबुलेंस की भिड़ंत में युवक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी व एंबुलेंस की भिड़ंत में युवक की मौत, 11 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के दरपीपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरी बाजारउ (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के दरपीपुर के पास बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसयूवी और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार मऊ जिले के ताजहा, सराय लखन निवासी भोलू प्रकाश (36) की मौत हो गई। साथ में मौजूद मऊ निवासी चालक गप्पू (30) घायल हो गए। एसयूवी पर सवार गाजीपुर जिले के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को कूरेभार सीएचसी, बिरसिंहपुर अस्पताल व दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय के मुताबिक एसयूवी गाजीपुर से लखनऊ जा रही थी। दुर्घटना में एसयूवी पर सवार गाजीपुर जिले के सैदपुर के ककराही निवासी अजय यादव (35) , साक्षी (18), रीमा (30), ओम (25), प्रीति (22), गीता (23), ऊषा (20), आदिया (25) व नंदगंज के दौलतपुर निवासी प्रतिमा (35) व उनकी पुत्री सौम्या (15) घायल हो गए। एसयूवी अजय यादव चला रहे थे। एंबुलेंस से घायलों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर दोस्तपुर सीएचसी से अजय यादव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल एंबुलेंस चालक गप्पू को कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
एंबुलेंस पर सवार भोलू प्रकाश को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सेमरी टोल प्लाजा भेजा और यातायात बहाल कराया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos